मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के नजदीक निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बम फेंके और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ठेका कर्मियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने बताया कि बम चलने की सूचना प्राप्त हुई है और घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, बमबाजी की घटना के पीछे रंगदारी वसूली की आशंका जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि अपराधी ठेका कंपनी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें