मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

चतरा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स और लैंपस के माध्यम से धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जा रहे हैं। शुक्रवार को पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। बीडीओ कलिंदर साहू, प्रमुख मनीषा कुमारी की उपस्थिति में ग्राम चौथा में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला। केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस मौके पर कई किसानों के धान क्रय किए गए। इस मौके पर नावाडीह पैक्स अध्यक्ष दिनेश्वर दांगी ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2300 निर्धारित किए गए हैं। साथ ही सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल ₹100 बोनस भी दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य रामा भगत, भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया, बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, आदित्य राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें