मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:01 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी ने दिया निर्देश, लंबित वारंट का शीघ्र करें निष्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। डीजीपी एमवी राव ने सभी डीआईजी, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि राज्य में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जाए। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में 24 जिलों के थानों में वर्तमान में 37159 स्थाई वारंट लंबित है। डीजीपी ने लंबित वारंट का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है। सबसे अधिक 7385 लंबित वारंट देवघर जिले में हैं।जबकि सबसे कम 46 लंबित वारंट पलामू में है। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी थाना में रोजाना कोर्ट द्वारा जारी वारंट एसएसपी, एसपी कार्यालय से होते हुए थाना पहुंचता है ।वारंट पर तिथि निर्धारित रहती है कि उसे कितने दिनों तक कार्रवाई कर वापस लौटाना हैं। थाने में रोजाना कम से कम 10 एवं अधिक से अधिक 25 की संख्या में वारंट आते हैं ।वारंट पर तुरंत कार्रवाई नहीं होने की वजह से यह लंबित हो जाते हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें