मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:41 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी ने दिया नक्सलियों और फरार अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । झारखंड के डीजीपी एमबी राव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी डीआईजी एसएसपी और एसपी के साथ बैठक की । डीजीपी ने वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-संक्रमित पुलिसकर्मियों की वर्तमान स्थिति सहित उन्हें अपेक्षित सुविधा एवं सहायता प्रदान करने के संबंध में पूर्व से निर्गत दिशा-निर्देर्शों की जिलाबार समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों की छवि में अपेक्षित सुधार, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही, पुलिसकर्मियों द्वारा भूमि विवाद में संलिप्तता, स्थानांतरित पदाधिकारियों को एक सप्ताह में विरमित करना, साईबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सार्थक कदम, ‘ऑपरेशन सम्मान‘ के तहत आरक्षी ,हवलदार, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्य एवं उनकी समस्याओं के निदान, पुलिसकर्मियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई और इसके निष्पादन, निलंबन से सम्बद्ध मामलों की समीक्षा की। इसके अलावा सेवा पुस्तिका में अद्यतन प्रविष्टि, आरक्षी से पुलिस निरीक्षक स्तर की कोटि के कर्मियों द्वारा स्थानांतरण अनुरोध पर विचार, सभी फरार अपराधकर्मियों और आपराधिक काण्डों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान आदि जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र के कोविड-संक्रमित पुलिसकर्मियों की अद्यतन स्थिति, ‘ऑपरेशन सम्मान‘ के तहत कनीय पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान एवं कल्याणकारी पहलुओं पर विचार, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा स्थानांतरण के लिए दिये गये आवेदन, सेवा पुस्तिकाओं में अद्यतन प्रविष्टियों को तत्परतापूर्वक समावेशित किये जाने, लंबित विभागीय कार्रवाईयों का निष्पादन, निलंबन की समीक्षा एवं निराकरण, कांडों के अनुसंधानकों की समीक्षा, फरार तथा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने सहित नक्सल अभियान, मासिक बल विवरणी आदि जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपनी-अपनी संक्षिप्त विवरणियाँ प्रस्तुत कीं। डीजीपी ने अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने और फरार तथा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस बैठक के दौरान एडीजी अनिल पालटा, एडीजी प्रशांत सिंह, एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी नवीन कुमार सिंह, आईजी सुमन गुप्ता, आईजी प्रिया दूबे, आईजी साकेत कुमार सिंह, डीआईजी अखिलेश झा, डीआईजी कुलदीप द्विवेदी, डीआईजी ए0 विजयालक्ष्मी, एआईजी टू डीजीपी डॉ0 शम्स तब्रेज, एसपी धनंजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें