मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी अनुराग गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों से ली घटना की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । डीजीपी अनुराग गुप्ता स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या

की

जानकारी मिलते ही शनिवार को रिम्स पहुंचे। डीजीपी ने अधिकारियों से घटना

की पूरी जानकारी ली।आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन कुमार

सिन्हा के अलावा कई अधिकारी पहले से रिम्स में मौजूद थे। डीजीपी अनुराग

गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर रांची जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को हिदायत

और चेतवानी देते हुए कड़े लहजे में कहा कि रांची की स्थिति पर उनकी पैनी

नजर है और कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी। रांची में रहनेवाले पुलिसकर्मी

अपनी कार्यशैली सुधारे या रांची से हटने को तैयार रहे।

स्पेशल

ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या पर उन्होंने कहा कि जांच में कोई कोताही

नहीं बरती जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें पकड़ा जाएगा। इसके बाद डीजीपी

अनुराग गुप्ता रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे वहां पुलिस

पदाधिकारी और जिले के सभी थानेदारों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर बैठक कर

रहे हैं।

इससे पूर्व दो मिनट का मौन रखा गया।

वहीं दूसरी

ओर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या को लेकर ग्रामीण एसपी के

नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें कई डीएसपी और थानेदार को

एसआईटी में शामिल किया गया है। रांची एसएसपी ने बताया कि 10 लोग लाइन होटल

में खाना खाने गए थे। इसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। गोली मार कर

हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या लूटपाट के इरादे

से नहीं हुई है। आपसी रंजिश और पुराना विवाद में की गई हत्या की आशंका है।

उल्लेखनीय

है कि कांके थाना क्षेत्र में स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की

अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनका शव शनिवार सुबह रिंग रोड के

किनारे मिला था। फ़िलहाल मेडिकल बोर्ड गठन कर रिम्स में अनुपम कच्छप के शव

काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें