मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

अंश-अंशिका प्रकरण में डीजीपी ने की रिवॉर्ड की घोषणा, पूरी टीम को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंश-अंशिका प्रकरण में डीजीपी ने की रिवॉर्ड की घोषणा, पूरी टीम को दी बधाई

रांची : बीते 13 दिनों से लापता अंश-अंशिका प्रकरण में आखिरकार रांची पुलिस को 14वें दिन सफलता मिली। पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को सकुशल रामगढ़ के चितरपुर स्थित अहमदनगर से बरामद किया है। मकर संक्रात के दिन बच्चों के लौटने पर पूरा परिवार के साथ-साथ रांची पुलिस भी खुशियां मना रही है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित डीजीपी तदाशा मिश्र की प्रेसवार्ता के बाद पूरी टीम को रिवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। यह घोषणा स्वंय डीजीपी ने पत्रकारों के समक्ष किया है। रिवार्ड की घोषणा के बाद से पूरी टीम में खुशियों का माहौल है। इस टीम में आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा समेत सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल थे। इसके अलावा एसएसपी राकेश रंजन की टेक्स सेल और क्यूआरटी भी शामिल थी।

मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

डीजीपी ने प्रेसवार्ता में कहा कि बच्चों की सकुशल बरामदगी से अभी अनुसंधान पूरा नहीं हुआ है। पुलिस टीम अभी भी अपना काम कर रही है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इस प्रकरण में मानव तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क का खुलासा होना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अपहरण नहीं, बल्कि मानव तस्करी का एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट है। इसमें कई और चेहरे शामिल हो सकते है। पूरी गिरोह की पहचान कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजना झारखंड पुलिस का मकसद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें