मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस संस्मरण दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस संस्मरण दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

रांची। रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस पर परेड का आयोजन किया गया। इस समारोह में डीजीपी अजय कुमार सिंह से लेकर पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को याद किया और जैप परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए और उनके परिवार वालों की मदद कैसे की जाए इस दिशा में भी सोचना चाहिए।इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 216 पदाधिकारी और जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इसमें झारखंड के हवलदार चौहान हेंब्रम 12 अगस्त को सजायाफ्ता कैदी की सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति के दौरान कैदी द्वारा किये गये हमले में शहीद हुए थे। वहीं दूसरी तरफ आरक्षी सिकंदर सिंह और सुकन राम, चतरा जिले में सात फरवरी को नक्सली हमले में शहीद हुए थे। इसके अलावा आरक्षी रामदेव महतो ने अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीदों के परिवारों के साथ झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मी हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें