अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने चार दिन में की 21.85 करोड़ की कमाई
अजय
देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन
जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर
आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के
खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अब
‘मैदान’ की रिलीज के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
इंडस्ट्री
ट्रैकर ''सैक्निल्क'' के मुताबिक, चौथे दिन यानी रविवार को अजय देवगन की
फिल्म ‘मैदान’ ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने पहले दिन कुल
7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 2.75
करोड़ की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी
के साथ ‘मैदान’ का कुल कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं
वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई की बात करे तो ‘मैदान’ ने 32.86 करोड़ से ज्यादा
का बिजनेस किया है।
ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय
सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित इस फिल्म की कहानी को सैविन क्वाड्रास
और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर
शुक्ला का है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य
भूमिका निभा रहे हैं।





