मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, 'मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी छात्रों का भविष्य'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छात्र आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, 'मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी छात्रों का भविष्य'

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है। 17वें दिन प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस की आठवीं बैरिकेडिंग तोड़ते हुए छात्र अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी एंबुलेंस से विधानसभा गेट पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र पहले से जमा हैं।

छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "भूख हड़ताल अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। हम अभी विधानसभा पहुंचेंगे। सरकार को अब जाग जाना चाहिए।"

उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए छात्रों का भविष्य ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा, "मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी यहां के छात्रों की सीटें हैं, जिन्हें बेचा जा रहा है। मेरी सेहत बहुत कमजोर है लेकिन हालात और भी दर्दनाक हैं। यहां लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।"

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं, विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बैरिकेडिंग के पास पानी की बौछार की गई। इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

इस बीच रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा, "हमने घेराव रोकने की तैयारी नहीं की है।

हमने किसी भी हिंसक स्थिति या हंगामा करने की कोशिश होने पर निपटने की तैयारी की है। अगर छात्र शांति से आते हैं, तो पुलिस भी शांति बनाए रखेगी। हमारी टीम भी स्थिति से शांतिपूर्वक निपटेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें