100 करोड़ की लागत से रांची एयरपोर्ट का किया जा है विकास के कार्य ,यात्रियों को मिलेगी सुविधा: सांसद संजय सेठ
स्टूडेंट को 25 किलो तक लगेज ले जाने की छूट ,सिर्फ दिखाना होगा कॉलेज का आईडी कार्ड
रांची: रांची एयरपोर्ट पर सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता मे विमान पतन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सांसद संजय सेठ ने बताया रांची एयरपोर्ट में यात्री के सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 करोड़ की लागत से विकास के कार्य किया जा रहे हैं एयरपोर्ट के अंदर पहले तले का विस्तारीकरण किया जा रहा है ताकि 500 से 600 लोग आराम से बैठ सके वही लाइब्रेरी की व्यवस्था, यात्री के लिए कैंटीन की व्यवस्था, सहित कई अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।
सांसद सेठ ने बताया केंद्र सरकार द्वारा स्टूडेंट के लिए फ्लाइट में 25 किलो तक लगेज ले जाने में छूट दी है उन्हें सिर्फ कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा । केंद्र सरकार द्वारा एक और व्यवस्था की गई है जिन यात्री का फ्लाइट अगर किसी कारण बस छूट जाता है तो अब पैसे नहीं काटेंगे इस कंपनी के फ्लाइट से उसे दोबारा उसे गंतव्य स्थान तक भेजने का प्रावधान किया गया है इसमें कुछ नॉर्मल चार्ज यात्रियों को देना पड़ेगा।
इस बैठक में एयरपोर्ट के निर्देशक आरआर मौर्य एयरपोर्ट, नगर निगम, एवं रांची एयरपोर्ट के प्रशासनिक पदाधिकारी, सहित कमेटी के सदस्य राम प्रसाद जलान ,आशीष भाटिया , आर एन सिंह ,विशेष रूप से उपस्थित रहे





