मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की : सीपी सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को विकसित भारत-मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व स्पीकर और विधायक सीपी सिंह ने किया। सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है।सीपी सिंह ने कहा कि देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना के आधार पर विकसित भारत-मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुंचाना है, ताकि वे भारत के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें।सीपी ने कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाओं, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लांच की गई है। साथ ही पार्टी ने एलईडी प्रचार रथ भी शुरू किया है।इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें