मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चतरा। हंटरगंज पुलिस ने चार देशी कट्टा, छह जिंदा गोली व एक बाइक के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बिहार राज्य के गया जिले के गुरुआ थाना का बरमा गांव निवासी श्याम कुमार, बिट्टू कुमार, निखिल कुमार एवं हंटरगंज थाना के बहेरा गांव निवासी नवनीत कुमार सिंह उर्फ दीपू कुमार शामिल हैं।एसपी विकास कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार होकर कुछ लड़के हंटरगंज से डोभी की तरफ जा रहे है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने फिराक में हैं। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र के नागर गांव के सोहाद मोड़ के पास वाहन चेकिंग के अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग के क्रम में मोटरसाईकिल पर सवार तीन लड़के पुलिस को देख कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं जांच किया गया तो श्याम कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, गोली, मोबाईल, बिट्टू कुमार के पास से एक जिंदा गोली व तीन मोबाईल एवं निखिल कुमार के पास से एक जिंदा गोली व मोबाईल बरामद किया गया। हंटरगंज-डोभी सड़क पर ट्रक एवं छोटी वाहनों को हथियार का भय दिखाकर लुटने एवं बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाकर ये निकले थे।तीनो लड़कों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अपराध स्वीकार करते हुए दो अपराधियों का नाम बताया, जिसमे नवनीत कुमार एवं अभय कुमार उर्फ भोलू है। कहा कि अभय कुमार उर्फ भोलू बिहार के गया जिला के शेरघाटी के रहने वाला है। उसी के द्वारा अन्य अभियुक्तो को हथियार एवं गोली उपलब्ध करवाया जाता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवनीत को गिरफ्तार कर उसके घर से तीन देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली बरामद किया है। अभय कुमार फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि नवनीत के विरुद्ध पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विष्णुचरण भोक्ता एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें