देशी लोडेड कट्टा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
पूर्वी
चंपारण,20 फरवरी। जिले के संग्रामपुर पुलिस ने संग्रामपुर-परशुराम
मुख्य पथ पर बरियरिया नन्दपुर के बीच पुलिया ने देशी लोडेड कट्टा व दो
जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष धीरज कुमार
सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों को पकड़ा गया ।
गिरफ्तार
अपराधी केसरिया थाना के चंदपरसा गांव के पवन सहनी व सोनू सहनी बताये जाते
है। दोनों के पास से लोडेड देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया
है। दोनो किसी घटना को अंजाम देने के योजना में थे ।पूछ ताछ के दौरान दोनों
विगत छह फरवरी को चंपारण तटबन्ध पर दिन दहाड़े एक बाइक सवार से पिस्टल
सटाकर 90 हजार रुपया लूट लिया था। इस घटना में दोनो ने अपनी संलिप्तता
स्वीकार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों के अन्य साथियों की तलाश में
जुट गई हैं ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडेड देशी कट्टा व दो जिंदा
कारतूस जब्त कर दोनों अपराधियों को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पश्चिम संग्रामपुर पंचायत भितभरवा गांव के ओमप्रकाश ठाकुर से विगत छह फरवरी
को 90 हजार की लूट उस समय की थी,जब वे एसबीआई से रुपया निकाल कर बाइक से
घर जा रहे थे।





