मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

गुमला में एक परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मुखिया की मौत, पत्नी और दो बच्चे भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुमला,। जिले के घाघरा प्रखंड के तेंदार गांव में एक युवक ने एक

परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में परिवार के मुखिया धीरज

मुंडा (42) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी बासमती देवी, दो बच्चे दशरथ

मुंडा और मुक्ति कुमारी बुरी तरह जख्मी हैं। तीनों को गुमला सदर हॉस्पिटल

में भर्ती कराया गया है।

हत्या का आरोपित छोटेलाल उरांव वारदात के

बाद कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता रहा। उसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से

काबू में किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार

कर लिया है।ग्रामीणों के अनुसार छोटेलाल उरांव की मानसिक स्थिति अच्छी

नहीं है। वह मंगलवार की दोपहर धीरज मुंडा के घर पहुंचा। उस वक्त घर के सभी

सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। छोटेलाल घर का दरवाजा पीटने लगा। धीरज ने

दरवाजा खोला, तो छोटेलाल ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर घर के सभी सदस्यों

पर अंधाधुंध प्रहार कर दिया। फिलहाल, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें