मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो उपायुक्त ने बालीडीह में पकड़ी गई अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो,। उपायुक्त विजया जाधव ने गुरुवार देर रात बालीडीह थाना

क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गई अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी का निरीक्षण

किया। उन्होंने जब्त सामानों को देखा और उनका सैंपल संग्रह कर उत्पाद

निरीक्षक को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। साथ ही टीम

के संबंधित पदाधिकारी और थाना प्रभारी को फैक्टरी सील करने को कहा। संचालक

पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का

निर्देश दिया।

मौके पर 05 हजार क्षमता वाली 16 टैंक (हिमगिरी) थे,

जिसमें 07 हजार लीटर तैयार शराब, 20 हजार लीटर स्पिरिट था। साथ ही शराब में

इस्तेमाल होने वाले विभिन्न फ्लेवर के बोतल, विभिन्न ब्रांडों के जाली

स्टीकर/होलो ग्राम, खाली बोतल, जाली क्यूआर कोड, बॉटलिंग और रिफिलिंग मशीन,

प्लास्टिक बोतल, कार्टून, कैपिंग मशीन आदि बरामद हुआ।

मौके पर अपर

समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता,

कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, थाना प्रभारी बालीडीह, उत्पाद

निरीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें