मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलना सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलना सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के गुरुवार को बरेली पहुंचने पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और राजनीतिक हलकों में हलचल देखने को मिली। दोपहर करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने सीधे इज्जतनगर क्षेत्र के पीरबहोड़ा स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख किया। यहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण काउंटर और जांच कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों से संवाद कर इलाज और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री पीलीभीत बाईपास रोड स्थित शक्तिनगर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत विधायक को सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उप मुख्यमंत्री ने विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे दौरे के दौरान प्रशासनिक अमला सतर्क रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें