मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

कोयलांचल में सैंपल टेस्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति: डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । धनबाद में सैंपल टेस्टिंग प्रक्रिया की पूरी निगरानी, पंजीकरण एवं प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए डीसी उमा शंकर सिंह ने दो चिकित्सकों को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोरोना की टेस्टिंग के दौरान आने वाले व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का ठीक तरीके से संधारण नहीं किया जाता है। जिस कारण एसआरएफ-आईडी जनरेट करने में गलतियां होने की शिकायत मिलती है।

इसलिए सदर अस्पताल में डॉ. राज कुमार सिंह तथा पीएमसीएच में डॉ. अनुपम किशोर को सैंपल टेस्टिंग प्रक्रिया की पूरी निगरानी, पंजीकरण एवं प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है।

प्रखंड कार्यालय एवं प्रखंडों में कैंप मोड तथा मोबाइल टीम द्वारा लिए जाने वाले सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया एवं पंजीकरण को करने के लिए सभी प्रखंड के एमओआईसी को नोडल पदाधिकारी तथा किया बीच-बीच में चलने वाली स्पेशल ड्राइव में संबंधित टेस्टिंग स्थल के इंसीडेंट कमांडर का भी दायित्व होगा कि सैंपल टेस्टिंग पूरी प्रक्रिया एवं पंजीकरण की प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि टेस्ट के लिए आने वाले सभी व्यक्तियों का पंजीकरण निर्धारित दिशा निर्देश के तहत हो तथा एसआरएफ-आईडी सही तरीके से जनरेट करके उसे समय पर आईडीएसपी से समन्वय स्थापित कर आईसीएमआर पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें