राष्ट्रपति के रांची आगमन के मद्देनजर चार जोनों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
रांची,
25 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 फरवरी के रांची में
प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है।इसके
तहत विधि व्यवस्था को लेकर चार जोन में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की
गई है। सभी प्रतिनियुक्तियां 28 फरवरी से राष्ट्रपति के प्रस्थान के दो
घंटे बाद तक प्रभावी रहेंगी।
उपायुक्त के आदेश में राष्ट्रपति की
सुरक्षा, मार्ग के प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति,
कार्यक्रम स्थल में अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल-शौचालय व्यवस्था, विद्युत
व्यवस्था, मेडिकल, वाहन पार्किंग, खाद्य पदार्थों की जांच आदि को लेकर
संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संबंधित
पदाधिकारियों को ससमय सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम
की ब्रीफिंग एवं रिहर्सल 27 फरवरी को 11:00 से केंद्रीय विश्वविद्यालय
मनातू रांची में किया जाएगा। इसमें सभी दंडाधिकारी, सभी स्तर के पुलिस
पदाधिकारी एवं बल को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। कार्यक्रम स्थल की
सुरक्षा के संपूर्ण प्रभार में रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी रहेंगे।
संपूर्ण रूट लाइन और कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन जोन
घोषित करने का आदेश सदर अनुमंडल पदाधिकारी को उपायुक्त की ओर से दिया गया
है।





