मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवघर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवघर। झारखंड की देवघर जिला पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाईल फोन, सिम कार्ड और बाइक भी बरामद की गयी है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनका कोई साइबर ठग गिरोह से संबंध तो नहीं है।देवघर पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। विजय कुमार चौधरी पहले से अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। दोनों आपसे में भाई हैं और देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड, वार्ड नं0-22, हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले हैं।देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित राकेश रोशन का 16 अक्टूबर को आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 15 सितंबर की रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने इनसे झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और उसी दिन इनके खाते से कुल 80,00 रूपया आरोपी अमन कुमार चौधरी, पिता-अशोक पासी के खाते में ट्रांसफर किया गया है, जबकि दूसरे दिन 16 सितंबर को इनकी पत्नी के खाते से कुल 11,418 रूपये अमन कुमार चौधरी के एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। बाद में पीड़ित ने अपने स्तर से पता लगाया कि अमन कुमार चौधरी ने अपने छोटे भाई विजय कुमार चौधरी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।एसपी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद देवघर साइबर थाना की टीम ने दोनों आरोपितों को छापेमारी कर देवघर के रिखिया थाना के भुरभुरा मोड, वार्ड नं0-22, हनुमान मंदिर के नजदीक उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित विजय कुमार चौधरी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें