मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:02 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर पुलिस ने नौ साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। देवघर साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का प्रयास करने वाले नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। एक साथ इतने साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी सहित साइबर अपराध के जगत में हड़कंप मच गया है।

मामले को लेकर एसपी पीयूष पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पाथरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में साइबर अपराधियों द्वारा केवाईसी अपडेट एवं अन्य चीजों को लेकर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर इन लोगों के ठगने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम गठित करते हुए पाथरौल थाना क्षेत्र के लख्खीपुर, पथरा, एवं लेड़वा आदि गांव में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में इन लोगों ने फर्जी बैंक अधिकारी के नाम से ठगी करने की बात कबूल की है। इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं उसका पता किया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से 33 हजार नगद, तीन एटीएम कार्ड, नौ पासबुक, दो सिम कार्ड, एवं 18 मोबाइल जप्त किया है।

पकड़े गए अपराधियों में प्रवीण कुमार दास (20) पिता मनोज दास , सुभाष दास (29) पिता रामदेव दास, राजेश कुमार दास (22) पिता पोलो दास, साजन कुमार दास (20) पिता राजकुमार दास, बलराम दास (19) पिता नरेश दास, बिरंचि कुमार दास (23) पिता पूरणदास, मिथुन कुमार दास (20) पिता गोपाल दास, विनोद दास (23) प्रमोद कुमार दास पिता हरिदास शामिल है। पकड़े गए सभी अपराधी पाथरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हैं, जिसमें 2 अपराधी प्रमोद एवं विनोद आपस में भाई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें