मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

थानझोड़ा चाय बागान में पूजा बोनस की मांग में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थानझोड़ा चाय बागान में पूजा बोनस की मांग में प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। राज्य सरकार के आदेशों के बावजूद कई चाय बागान प्रबंधक पूजा बोनस देने में आनाकानी कर रहे है। इससे उत्तर बंगाल के कई चाय बागान में प्रदर्शन हो रहे है। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी के थानझोड़ा चाय बागान के श्रमिक भी शनिवार को बोनस की मांग को लेकर आंदोलन में शामिल हो गए है। सुबह से काम बंद कर श्रमिक आंदोलन कर रहे है। श्रमिकों का आरोप है कि 15 सितंबर को बागान प्रबंधक ने बोनस का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक बोनस नहीं मिला है। यहां तक कई श्रमिकों को पिछला वेतन भी नहीं मिला है। बागान प्रबंधक बोनस देने में आनाकानी कर रहे है। ऐसे में श्रमिकों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया है। अगर अगले दो दिनों में बोनस नहीं दिया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बागान अधिकारी नदारद दिखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें