मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, दो मई को बुलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का छेड़छाड़ किया गया

फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली

पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजा है। नोटिस

में दो मई को पूर्वाह्न 10:30 बजे दिल्ली पुलिस स्पेशल के जांच अधिकारी के

सामने पेश होने को कहा गया है।

ठाकुर को मोबाइल फोन, लैपटॉप,

टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने को कहा गया है, जिसका

कथित इस्तेमाल ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है।

राजेश ठाकुर को यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91

के तहत भेजा गया है।

नोटिस के संबंध में राजेश ठाकुर ने कहा कि

दिल्ली पुलिस से एक नोटिस प्राप्त हुआ है। ये समझ से परे है कि नोटिस मुझे

क्यों किया गया है। यदि कोई कंप्लेन है तो पहले उनके ट्विटर हैंडल पर देखना

चाहिए कि वे चीजें हैं कि नहीं हैं। साथ ही लैपटाप भी मांगा गया है। चुनाव

का माहौल है। ऐसे में हमारी व्यस्तता को समझा सकता है। इस तरह से बिना

जांच-पड़ताल किये नोटिस देकर बुला लेना ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि

कानूनी सलाहकार से राय मांगी गयी है। जो भी होगा उसका मुकम्मल जवाब दिया

जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें