मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: मुठभेड़ में दिल्ली का लुटेरा घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में

दिल्ली-गाजियाबाद में सक्रिय एक शातिर लुटेरा गाेली लगने से घायल हाे गया।

घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा

एक मोटरसाइकिल तथा तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।

एसीपी सिद्धार्थ

गौतम ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम

अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत ईएसआई अस्पताल के सामने शालीमार गार्डन की तरफ

से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक

कान्हा काम्प्लेक्स की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने रुकने का

इशारा किया तो वो नहीं रुका और

अपनी मोटरसाइकिल को पीछे की तरफ मोड़कर तेजी

से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस टीम को अपने पीछे आते

देख भाग रहे बदमाश ने मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने लगा। इस कारण

मोटरसाइकिल प्रेम गली में फिसल गई और बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से

मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली

चलाई।

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गाेली लगी और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी रवि के रूप में हुई

है। उसके खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न थाना में कई अपराधिक मुकदमे

दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे

की कार्रवाई में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें