मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली और गाजियाबाद में सक्रिय शातिर लुटेरा मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद।थाना टीलामोड पुलिस ने बुधवार की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान दिल्ली व गाजियाबाद में सक्रिय एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से यह लुटेरा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दिल्ली के नरेला में रहने वाला है। इसके ऊपर दिल्ली व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से 01 तमंचा,01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है। बरामद मोटरसाइकिल उसने दिल्ली से चुराई थीएसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार गुरुवार की रात में थाना टीलामोड पुलिस टीम फरुखनगर बाईपास तिराहा पर संदिग्ध वाहन व्यक्ति चेकिंग कर रही थी । दौराने चेकिंग एक बाइक टीला मोड की तरफ से तेजी से आती दिखाई दी । जिसको रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी को देखकर फरुखनगर कस्बे की तरफ मुड़कर भागने लगा। संदिग्ध का पीछा करने पर बाइक सवार द्वारा कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड़ने के कारण फिसल कर गिर गई और बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से निशाना बनाकर फायर किया। जिससे पुलिस ने जबावी फायर किया गया । तो बाइक सवार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई । जिससे बदमाश घायल हो गया । घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है । लुटेरे ने अपना नाम फरमान उर्फ पम्मी निवासी ग्राम कुरैनी थाना नरेला दिल्ली बताया ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें