रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका में करेंगे जनसभा और निशिकांत दुबे के नामांकन में रहेंगे साथ
रांची: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गोड्डा में रोड शो में शामिल होंगे । गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में राजनाथ सिंह और आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल होंगे। वे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका के यज्ञ मैदान में 11.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।





