रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आयेंगे रांची
रांची: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल रांची आयेंगे। इस बाबत प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर विधि व्यवस्था चुस्त -दूरुस्त रखने का निर्देश दिया है। बैठक में रांची के सीटी एसपी राजकुमार मेहता,बीजेपी के वरीय पदाधिकारी ,सभी थाना प्रभारी ,डीएसपी और पुलिसकर्मी शामिल थे। मालुम हो कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह,स्थानीय सांसद व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल थे।





