मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

दीपिका नागर हत्याकांड : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां ने लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दीपिका नागर हत्याकांड : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 के जलपुरा गांव में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपिका नागर के परिजनों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

दीपिका की मां सरोज नागर ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब एक बजे हमें यह जानकारी मिली कि हमारी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कैसे गिरी या असल में क्या हुआ था। जब हमने पूछा कि हमारी बेटी कैसे गिरी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वे पिछले आठ महीनों से हमारी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

दीपिका के परिवार के एक शख्स ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब 2 बजे मेरे बड़े भाई का फोन आया था कि उन्होंने 'दीपू' को मार दिया है। घटना से पहले मेरे भाई जलपुरा गए थे, सबसे मिलकर बातचीत करके 11 बजे घर आए थे। कपड़े बदले भी नहीं होंगे कि वहां से फोन आ जाता है कि 'दीपू' को चोट लग गई है। उन्होंने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। दीपिका के हाथों पर चोट के निशान थे।

उसके शरीर के अन्य हिस्से में भी चोटें थीं।

परिजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सारे ऑर्गन डैमेज हो गए थे। दीपिका के सिर पर भारी चोट था। हमारी बेटी मारी गई है, हमें न्याय चाहिए। सीएम योगी से गुजरिश है कि हमारी बेटी को न्याय दें।

परिजनों की ओर से बताया गया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। बाद में उसको परेशान किया जाने लगा। बीते कुछ समय से स्थिति काफी खराब हो गई थी।

दीपिका को दो चार लोगों ने मिलकर मारा है। उसको छत से गिराया गया है। दीपिका खुद से नहीं कूदी है। उसकी चोटों के निशान गवाही दे रहे हैं।

बता दें कि 2024 मे जलपुरा गांव मे दीपिका नागर की शादी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें