मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'मैदान' की कमाई में आई गिरावट, 6 दिनों का कुल कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजय

देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।

फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन

जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर

आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के

खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अब

‘मैदान’ की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क

की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के छठे दिन 1.65

करोड़ की कमाई की है। ‘मैदान’ ने पहले दिन कुल 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन

किया है। दूसरे दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 5.75

करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन 6.4 करोड़ की कमाई की है। पांचवें दिन

1.5 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘मैदान’ का 6 दिनों का

कुल कलेक्शन अब 25.15 करोड़ रुपये हो गया है।

ज़ी

स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित इस

फिल्म की कहानी को सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत एआर

रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला का है। फिल्म में अभिनेता अजय

देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें