मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कर्ज में डूबे व्यवसाई ने दुकान में लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक जैन नामक व्यापारी के रूप में हुई है। वह थाना क्षेत्र के पुराने अशोक सिनेमा के पीछे रउता जाने वाले रास्ते पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके ऊपर कर्ज इतना अधिक हो गया था कि वह उसे चुका नहीं पा रहा था, जिसकी वजह से वह लगातार तनाव में भी रह रहा था। उसने अपनी दुकान में ही फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दी है। पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर लगी, घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।कुजू ओपी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। मृतक अशोक जैन ने एक सुसाइड नोट भी वहां छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। साथ ही सूदखोरों की वजह से अपनी जान देने की बात भी कही है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें