मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

दम घुटने से पति पत्नी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दम घुटने से पति पत्नी की मौत

हजारीबाग। हजारीबाग में कमरे में गुरुवार की देर रात सोने के दौरान एक दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी ने कमरे में अंगीठी जला रखी थी। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। घटना कटकमदाग प्रखंड के बानादाग गांव की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गंगा प्रसाद और उनकी पत्नी 50 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है। परिजनों को शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिली।परिजनों के अनुसार, दंपती ने ठंड से बचने के लिए रात में अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। रात भर अंगीठी जलती रही और कमरा बंद होने के कारण अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई। इसी गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत की आशंका जाहिर की जा रही है।सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो घर में मौजूद दंपती की बहू को संदेह हुआ। उनका बेटा उस समय काम पर जा चुका था। बहू ने दरवाजा खोलकर देखा तो सास-ससुर अचेत अवस्था में पड़े थे। उसने तत्काल पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही कटकमदाग के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद और अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान ने लोगों से अपील की कि ठंड में बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाकर न सोएं, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। मृतक दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वे गांव में खेती-बाड़ी का काम करते थे। यह घटना लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें