मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: केशव महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: केशव महतो

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है और इसकी भरपाई नहीं हो सकती।कमलेश ने कहा कि मनमोहन ने वित्त मंत्री पद पर रहते हुए आर्थिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने भारत को विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का प्रयास किया, जिसमें काफी हद तक सफल रहे। आर्थिक सुधारों की दिशा में उनके कार्यों को जनमानस हमेशा याद रखेगा। कमलेश ने कहा कि जब देश आर्थिक पतन के कगार पर था तब विदेशी निवेश को प्रोत्साहित कर देश की अर्थव्यवस्था को बदलने और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मनमोहन सिंह के निधन पर रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुजनी, संजय पांडे सोनाल शांति, अमूल्य नीरज खलको, कमल ठाकुर और ऋषिकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें