मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि अगरौरा गांव में रहने वाले कनिष्क कुमार पाठक (22) को गोली लगी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारी है। मारने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने अपनी माता से क्षमा मांगते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। अब पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि जिस असलहे से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या किया है। वह असलहा कहां से और कैसे उसको मिला ? यह अपने में एक बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें