मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

उत्पाद सिपाही की दौड़ में शामिल एक युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है। दीपक के भाई नंदकिशोर पासवान ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे की बीच चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी। दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया। पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया।उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला तो सदर अस्पताल से उसे एस.एस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर रोहित पांडे एवं अन्य डॉक्टरों ने दो दिन तक दीपक का इलाज किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो दीपक को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने 30 अगस्त 2024 को दीपक को मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। दो सितंबर 2024 की सुबह डॉक्टर ने दीपक कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि दीपक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें