मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

लातेहार।जिला मुख्यालय के किन्नामाड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एनएच 75 पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक की पहचान मेदिनीनगर निवासी संजय सिंह (42) के रूप में हुई है।मृत शिक्षक लातेहार के कुंदरी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थापित थे।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक संजय सिंह अपने घर से स्कूल जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। रास्ते में पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेने के बाद जैसे ही वह पेट्रोल पंप से बाहर रोड पर आए, इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । घटना इतनी भीषण थी कि शिक्षक संजय सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मृत शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए । शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना लगातार हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार की अनावश्यक बायोमेट्रिकसिस्टम है। शिक्षक संघ के नेता हीरा यादव और अजय कुमार ने बताया कि मात्र शिक्षकों के लिए वर्तमान में बायोमेट्रिक सिस्टम को अनिवार्य किया गया है ।शिक्षकों को सुबह स्कूल पहुंचकर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से अटेंडेंस बनाना है।इस कारण शिक्षक जल्दबाजी में स्कूल जाने को विवश होते हैं और इस प्रकार की घटना के शिकार होते हैं। शिक्षक संघ के नेताओं ने सरकार से मांग किया कि मृत शिक्षक के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपए मुआवजा और आश्रितों को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही बायोमेट्रिक सिस्टम पर भी रोक लगाने की मांग की गई ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें