मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

संथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका । कचहरी चौक के पास रविवार की सुबह संथाल- परगना मोटर

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह को दो अपराधियों ने गोली मारने की

कोशिश की। लेकिन उनकी सूझ बूझ से जान बच गई।

बताया जाता है कि सुबह

अरुण सिंह अखबार बांटने के लिए बस स्टॉप आ रहे थे। इसी क्रम में कचहरी चौक

के पास खड़े ई-रिक्शा से दो लोग उतरे और उनकी बाइक को रोकी। दोनों युवकों

में से एक ने तुरंत पिस्तौल निकालकर उनकी कनपटी पर रख दी और गोली चलाने की

कोशिश की। लेकिन अरुण सिंह ने साहस दिखाते हुए उनकी पिस्तौल पकड़कर घुमा दी

और उससे भिड़ गये। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके

बाद हमलावर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और हमले

में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कंट्रोल रूम के

सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। अरुण सिंह

एक दैनिक अखबार के एजेंसी के मालिक भी हैं।

घायल अरुण सिंह ने बताया

कि बस स्टॉप पर कुछ कुली रहते हैं, जो बस से आने वाले सामान का मनमाना

किराया वसूलते हैं। उनकी प्रतिदिन की आय हजारों में है। व्यवसायियों की

शिकायत पर उन्होंने कुलियों को बस स्टॉप से बाहर निकलवा दिया। इसे लेकर

कुलियों में काफी आक्रोश था। आज उनमें से एक कुली अपने साथी के साथ उन्हें

मारने आया था लेकिन ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गयी। उन्होंने कहा कि वे

सभी हमलावरों को पहचानते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें