मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा घाटी से एक युवक का शव और एक घायल मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लठवहिया घाटी स्थित जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक घाटी में नौवां माइल के पास सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला।घायल युवक चतरा जिला के सिमरिया, धनगढ़ा निवासी आकाश कुमार (30) ने बताया कि दो दिन पहले हमलोगों का चतरा से अपहरण किया गया। उन्होंने कहा अपहरणकर्ताओ ने फिरौती की मांग की, फिरौती का पैसे नही देने पर शुक्रवार रात को हम दोनों को चाकू मारकर कोडरमा घाटी में अलग अलग जगह फेंक दिया।सुबह कोडरमा पुलिस को पता चला तो सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितवाहन उरांव और थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक का दो दिन पहले चतरा से अपहरण किया गया था। अपराधियों ने दोनो युवकों को मारकर कोडरमा घाटी में फेंक दिया जिसमें एक की जान बच गई। वहीं मृतक की पहचान चतरा जिला के सिमरिया धनगढ़ा निवासी हेमराज कुमार (32) के रूप में हुई है। घायल के अनुसार वे दोनों मृतक हेमराज के स्विफ्ट से रांची जा रहे थे। इसी दौरान दो युवती ने कार रुकवाकर लिफ्ट लिया। बाद में तीन युवक भी कार पर सवार हो गए और फिरौती के रूप में एक एक लाख मांगे। उनसे 30 हजार रुपये लिए भी और फिर मारकर कोडरमा घाटी में फेंक कर कर समेत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें