चार दिन से गायब युवक का शव नदी किनारे से बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका
देवघर। तीन दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक की मंगलवार को जसीडीह थाना के केनमन काठी के समीप नदी के किनारे बालू से दबा हुआ बरामद हुआ । यह मामला देवघर के सलोना टांड़ निवासी पप्पू चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार चौधरी के अपहरण का है। तीन दिन पहले अपने घर से निकला था लेकिन फिर घर वापस नहीं आया।
परिजनों ने तलाश की इनके मित्रों नदी के किनारे बालू से दबा हुआ राहुल कुमार चौधरी का शव बरामद किया शव को कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहां पर काफी भीड़ जमा हो गई और पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए मृतक राहुल कुमार चौधरी के पिता पप्पू चौधरी के अनुसार उनके बेटे का अपरहण हुआ था । एक दिन पहले अपरहणकर्ताओं ने फोन कर एक करोड़ी की फिरौती मांगी थी । जिसका ओडियो रिकार्डिंग परिजनों ने पुलिस को भी सौप दिया था। लेकिन पुलिस राहुल को खोजने में नाकाम रही और मंगलवार को राहुल की लाश बरामद हुई।
मृतक के पिता ने कहा कि इसके अपने समधी के साथ बेटी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बेटे ने भी कई बार कहा था कि वह उनकी बेटी के साथ नहीं रहना चाहता। ऐसे में समधी ने बेटे को धमकी दी थी कि अगर मेरी बेटी का जीवन खराब किया तो तो तुम्हारा बेटा भी नहीं रहेगा । चौधरी ने कहा कि यह मामला उसी से संबंधित है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश जुट गयी है।





