संदिग्ध स्थिति में मिला अधेड़ का शव, कार्रवाई में जुटी पुलिस
मीरजापुर,। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा गांव में गुरुवार की
सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कछवां थाना प्रभारी ने
बताया कि भैंसा गांव निवासी पप्पू सिंह उर्फ संतोष कुमार (50) पुत्र
स्व.काशीनाथ सिंह का शव पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्रथमदृष्टया मृतक
के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। मृत्यु का कारण
सामान्य प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





