मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रामगढ़, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रामगढ़, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रामगढ़,। जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। उनमें हजारीबाग जिले के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल थे। शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर बुधवार की देर रात रामगढ़ पहुंचा। यहां सुभाष चौक पर समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही लोगों को यह खबर मिली कि कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर रामगढ़ पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में आने वाला है, वे लोग सुभाष चौक पर ही फूल मालाओं के साथ खड़े हो गए। घंटों इंतजार करने के बाद बुधवार देर रात जब फूलों से सजा सेना का ट्रक पहुंचा, तो लोगों ने उस वाहन पर ही पुष्प वर्षा शुरू कर दी।कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को वीरगति प्राप्त होने पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च बलिदान पर समस्त हजारीबाग समेत पूरा कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का ऋणी रहेगा। ईश्वर वीर सपूत की आत्मा को शांति दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।वीर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की अंतिम यात्रा गुरुवार को हजारीबाग में निकलेगी। भारत माता चौक से शुरू होते हुए इनके निवास स्थान जुलु पार्क जाएगी। उसके बाद घर से पुराना बस स्टैंड होते हुए बुढ़वा महादेव, अन्नदा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड से हो कर पैगोडा चौक, झंडा चौक, ग्वाल टोली होते हुए खिरगांव रोड होकर मुक्तिधाम खिरगांव तक जाएगी। इस यात्रा में वीर शहीद के सम्मान के लिए लोग अपने हाथों में तिरंगा रखेंगे और अपने निवास स्थान से ही पुष्प वर्षा भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें