मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चे का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बच्चे का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत बेकोबार उत्तरी के अम्बाटांड़ गांव में 11 वर्षीय एक बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पिन्टू कुमार (पिता पवन यादव) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की मां मधु देवी ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वे अपने गाय को खेत में खूंटने गई थी इसी बीच उनका बेटा पिन्टू अपने एक फुफेरे भाई पियुष के साथ घर से बाहर निकला था। इसके बाद दोपहर तक जब वह वापस नहीं आया तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तो हमने उसकी तस्वीर को गांव के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में डलवा दिया। फिर भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने बताया कि वह उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पानी भरे गढ्ढे के आसपास दिखा था। जिसके बाद पिन्टू के चाचा सहित अन्य लोग गढ्ढे के पास पहुंचे और उक्त गढ्ढे में खोजबीन शुरू की। इसके पश्चात उनलोगों ने गढ्ढे में झग्गर डाला और खोजबीन शुरू की। झग्गर में कुछ फंसने के बाद जैसे ही झग्गर को बाहर खींचा गया, पिन्टू का शव बाहर आ गया। पिन्टू के शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों की ओर से उसके शव को घर लाया गया और घटना की सूचना उसके पिता पवन को दी गई।

इधर पवन ने बताया कि वे मैसूर (कर्नाटक) में कार्यरत हैं। उन्हें 23 अक्टूबर की रात इसकी सूचना मिली। जिसके बाद वे वहां से अपने घर के लिए निकल पड़े। वहीं शुक्रवार की रात वे अपने गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पुत्र के कान और आंख से खून निकला हुआ था। इससे उन्हें अपने पुत्र की हत्या का शक हुआ। शनिवार की सुबह उन्होंने घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को दी। सूचना पाकर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि मृतक 4 भाई बहन है, जिसमें वह अपने माता-पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। मृतक कक्षा छठी का छात्र था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें