मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला थाने के चौकीदार का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला थाने के चौकीदार का शव

अमेठी। अमेठी जनपद मुख्यालय स्थित गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैठा रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस के समीप सकरावा तिराहे के पास शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही में जुटी।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे पड़े शव के पास में ही एक मोटरसाइकिल खड़ी थी और जूते भी पड़े हुए थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान पास के ही गांव रोहसी के पूरे पासिन निवासी अमरनाथ पासी (56) वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है की मृतक थाने का चौकीदार था। बीती रात साढ़े 8 बजे ड्यूटी पर थाने जा रहा था।ग्रामीणों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग के पेट और सिर पर चोट के निशान है।

वहीं इस प्रकरण में गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच करते हुए मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें