मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के डीडीसी ने एसवीईईपी की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (एसवीईईपी) की बैठक की। इस दौरान डीसीसी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।डीडीसी ने निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व चुनावी गतिविधियों पर कार्य करते हुए मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरुकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएं। इससे मतदान के प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी पाठशाला चलाते हुए विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायत, गांव वालों, यंग वोटर को जागरूक करें।डीडीसी ने कहा कि सभी योग्य मतदाता मतदान आवश्यक रूप से करें। वोटर को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान करने के लिए अपना संदेश दें। साथ भी अन्य साधनों जैसे- पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक करें। साथ ही कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बूथ महत्वपूर्ण है। हर बूथ के लिए योजना बनाएं और यूनिक पोलिंग स्टेशन बनाएं, जो थीम के अनुसार बनें।डीडीसी ने एसवीईईपी से जुड़े सभी अधिकारियों-पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एसवीईईपी एक्शन प्लान बनाकर मतदाता जागरुकता को लेकर क्या-क्या एक्टिविटी करनी है, इसको लेकर एक्टिविटी कैलेंडर बना कर जल्द से जल्द कार्यक्रम चलाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें