मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ने नौ अंचल अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को

नौ अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा गया

कि नामांतरण वादों में आपत्तिरहित 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों की

संख्या एवं आपत्तिसहित 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या बहुत ही

अधिक है तथा सीमांकन वादों में स्वीकृत मामलों की कुल संख्या से अस्वीकृत

मामलों की संख्या अधिक है। इस संदर्भ में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि

पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना

सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने

राजस्व संबंधी मामलों दाखिल-खारिज,

उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन् विभिन्न प्रमाण पत्र, अधिग्रहीत

भूमि का दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल एवं सीपी ग्राम, पीजी पोर्टल की

समीक्षा के क्रम में वादों के लंबित मामले अत्यधिक होने के कारण खेद प्रकट

किया है।

नामांतरण एवं सीमांकन से सम्बंधित मामलों की समीक्षा

में निम्न अंचल में लंबित वादों की संख्या अधिक पाए गए तथा लंबित मामलों की

समीक्षोपरांत स्पष्टीकरण की मांग की गई।

इन अंचल अधिकारियों से मांगी गई है स्पष्टीकरण

-अंचल अधिकारी रातू, रांची।

-अंचल अधिकारी मांडर, रांची।

-अंचल अधिकारी नामकुम, रांची।

-अंचल अधिकारी कांके, रांची।

-अंचल अधिकारी हेहल, रांची।

-अंचल अधिकारी शहर, रांची।

-अंचल अधिकारी बड़गाई, रांची।

-अंचल अधिकारी ओरमांझी, रांची।

-अंचल अधिकारी अरगोड़ा, रांची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें