मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल

रामगढ़। रामगढ़ जिले में बढ़ती ठंड की वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शाम ढलने के बाद ठंड की वजह से सड़कों पर भी लोग कम ही निकल रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़क पर ही रहने को मजबूर हैं। ठंड में लोगों के बीच रात में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार पहुंचे।उन्होंने उन जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाया और ठंड से राहत दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर ठंड से परेशान लोगों को जब कंबल की गर्माहट मिली, तो उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूरे जिले में कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसा प्रयास रहता है कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे। दिन में कंबल लेने वालों की संख्या तो बहुत रहती है, लेकिन जरूरतमंद तो वही है जो रात खुले आसमान के नीचे गुजारने को मजबूर है। यही वजह है कि रात में अधिकारियों के साथ वे खुद सड़क पर निकले, ताकि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंच सके।डीसी चंदन कुमार ने बताया कि कंबल वितरण का कार्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया जाना है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें