रांची जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में दो प्रस्तावों पर सहमति
रांची,
16 जनवरी । उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय
में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक की, जिसमें सामान्य और चौकीदार के आश्रित
से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान दो प्रस्तावों को सहमति दी
गई। इनमें ग्रामीण पुलिस चौकीदार के अनुकम्पा में एक की नियुक्ति और जिला
अनुकम्पा समिति सामान्य में कुल दो की नियुक्ति की सहमति दी गई।
बैठक में जिला स्थापना उप-समाहर्ता स्वेता वेद एवं सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।





