मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

सभी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा कराएं अधिकारी: उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार

में आयोजित बैठक में जिले में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की

समीक्षा की।

उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित

योजनाओं के अलावा पंचायती राज विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा,

शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं

के प्रगति की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा

निर्देश दिये।

उन्होंने विभिन्न प्रखण्डवार विकास कार्यों कीं की

प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष बचे कार्यों को निश्चित समय पर पूर्ण करने

का निर्देशी दिया। बैठक में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के अधूरे आवासों

को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। डीसी ने कल्याण विभाग की ओर से

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

के तहत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति वितरण, छात्रावासों का

निर्माण एवं जीर्णाेद्वार, आवासीय विद्यालय, साइकिल वितरण योजना से संबंधित

मामले का निष्पादन तय समय पर करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने

पंचायत सचिवालय क्रियाशील करने एवं प्रज्ञा केंद्र के उचित संचालन को लेकर

जानकारी ली। उन्होंने कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम मं निर्देशित किया

कि सीएमइजीपी में लंबित आवेदनों की स्वीकृति जल्द दें। बताया गया कि 15 से

29 जून तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। इसके सफल संचालन को लेकर प्रखंड

स्तर पर बैठक की जाय।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें