मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

रांची डीसी ने अलकायदा संदिग्ध इश्तियाक के अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गिरफ्तार अलकायदा संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद के अल्ट्रासाउण्ड सेंटर मेडिकाना नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन मंगलवार को रद्द कर दिया। डॉ इश्तियाक अहमद के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार रांची के खलारी रोड बीजूपाड़ा, चान्हो स्थित मेडिकाना नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा संस्थान का निबंधन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए संस्थान में अल्ट्रासाउण्ड कार्य बंद रखने और यूएसजी मशीन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ एवं स्थानान्तरण न करने का आदेश दिया गया है, अन्यथा पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।आदेश में यह लिखा गया है कि संस्थान के ऑनर एवं चिकित्सक डॉक्टर इश्तियाक अहमद हैं। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार भारत सरकार के सुरक्षा तंत्रों के जरिये आतंकी गतिविधियों में शामिल बताया गया था। डॉक्टर इश्तियाक अहमद इसी संस्थान में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। संस्थान का निबंधन संख्या 565/2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि डॉ इश्तियाक मूलरूप से जमशेदपुर का रहने वाला है। रांची के मेडिका अस्पताल में वह रेडियोलॉजी में कार्यरत रहा है। इसके अलावा हजारीबाग में भी उसका अपना क्लीनिक है। रांची के जोड़ा तालाब स्थित एके रेसिडेंसी में रहता था। रांची के रिम्स से इश्तियाक ने एमबीबीएस किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें