मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट

पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधी एक ठेकेदार के दफ्तर में घुसे और रुपयों से भरा बैग लूटकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद अपराधी शहर में केनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह की कंपनी पीकेएस एंटरप्राइजेज के कार्यालय में घुस गए और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए।पुलिस ने बताया कि दोपहर में तीनों अपराधी बाइक से ऑफिस पहुंचे। उस समय ऑफिस में दो कर्मी लेबर पेमेंट के लिए कैश की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी और कैश से भरा बैग छीन लिया। लूट के बाद अपराधियों ने मौके से भागते हुए हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें तीनों बदमाश बाइक से फरार होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई लूट पर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें