मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय (चाईबासा) में सोमवार सुबह दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। गांधी मैदान स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर पांच लाख रुपये लूट लिए। इस घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। आईबीपी पेट्रोल पंप के मालिक पुनित सेठिया के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे थे। जैसे ही वे बैंक गेट तक पहुंचे, वहां घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

अपराधियों ने रिवॉल्वर की बट से प्रहार कर विमलेश को घायल कर दिया और पिस्तौल की नोक पर पैसों से भरा बैग लूट लिया।

बैंक और बाजार के आसपास भारी भीड़ होने के बावजूद किसी ने अपराधियों को पकड़ने का साहस नहीं किया।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें