मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े जेम्स हाउस में 10–12 लाख के रत्न चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनदहाड़े जेम्स हाउस में 10–12 लाख के रत्न चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो गया।वारदात पूरी तरह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसमें आरोपित का चेहरा और उसकी गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश है, क्योंकि चौक बाजार में यह लगातार तीसरी चोरी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, मगर उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई जल्द की जाएगी। व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि लगातार हो रही चोरी रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें